
सोनड़ी| गांव के वार्ड नंबर 9 व 10 में पिछले एक सप्ताह से पीने का पानी सप्लाई नहीं आने से दोनों वार्डों के ग्रामीण काफी परेशान हैं। वार्डों के ग्रामीण पंच जयवीर बराला, पंच सुरेन्द्र वर्मा, कृष्ण लाल राजोतिया, कानाराम छिंपा, राजेश बराला, ओमप्रकाश गोदारा, श्योजतराम सहारण, मानसिंह खोथ सहित अनेक वार्ड वासियों ने गांव की पेयजल योजना कमेटी पर क्रोधित होते हुए कहा कि वार्ड के 10 घरों के चलते वार्ड के अन्य 200 घरों का पानी से वंचित कर रखा है। इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार लालर को अवगत करा दिया गया। कमेटी द्वारा इस बारे में ध्यान नहीं दे रही है।
