
हनुमानगढ़| भटनेर किंग्स क्लब ने जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण राहुल शर्मा का अभिनंदन किया। संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि जिले के युवाओं में प्रशासनिक सेवा में जाने की बढ़ती ललक क्षेत्र के लिए सुखद है। राहुल शर्मा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।
अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा कि राहुल शर्मा ने मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है, इसलिए वे सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने युवाओं को राहुल शर्मा से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। ज्ञात रहे कि राहुल शर्मा संगरिया के रहने वाले हैं और उनके पिता नरेश शर्मा सेल टैक्स विभाग में जेसीटीओ पद पर कार्यरत हैं। क्लब के संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, सतनाम सिंह, रवि दाधीच, विशाल मुदगिल, गजेंद्र दाधीच व हरि चारण ने राहुल शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, पवन राठी, रौनक विजय, कपिल गोयल, कपिल सहारण, सतविंद्र सिंह, डॉ. पुनीत जैन, करण गर्ग मौजूद रहे।
