
हनुमानगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य डॉ. राम पाल अहरोदिया ने बताया कि एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर में दिव्या सामंत ने 90.66 प्रतिशत, सुशीला ने 84.66, एमएससी फिजिक्स में प्रवीण बानो ने 88.33 प्रतिशत, खुशबू चावला ने 87.66, केमिस्ट्री में प्रवीना ने 86.33, तरुण मोंगा ने 84, एमएससी कंप्यूटर साइंस में सिमरन ने 73.66, करीना ने 71.66 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसी तरह एमएससी बॉटनी तृतीय सेमेस्टर में अंशु चौधरी ने 91.66, नीतू चौधरी ने 90.66, फिजिक्स में निशा पारीक ने 89.33, पूनम ने 84, केमिस्ट्री में अंजली पाल ने 85.33, समीक्षा ने 84 और कंप्यूटर साइंस में साक्षी ने 78.66 और अमृत पाल सिंह ने 76 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महाविद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. विनोद खुड़ीवाल, गुंजन राठौड़, अजीतपाल सिंह, कुलदीप कंग, पूरण सिंह पंवार, राजीव कुमार झा, सुन्दरलाल शर्मा तथा अवतार सिंह आदि मौजूद थे।
