
हनुमानगढ़। गडरिया समाज विकास समिति की बैठक जंक्शन में सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से केशवराम को अध्यक्ष चुना गया। रवि कुमार को सचिव, गिरीजा शंकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति की नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्ष तक कार्य करेगी। बैठक में बाबूराम, जगननाथ, रामशंकर, विनोद कुमार, माताफेर मौजूद रहे।
