
श्रीगंगानगर। सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के सदस्यों ने अपने-अपने घरों की छतों व आसपास के पेड़ों पर पानी के परिंडे बांधने और उनमें नियमित रूप से पानी डालने का संकल्प लिया है। इसके साथ-साथ सभी सदस्य पक्षियों के लिए दाना की व्यवस्था भी अपनी छतों पर या किसी सार्वजनिक स्थान पर करेंगे। इस आह्वान के तहत अब तक शहर के विभिन्न पार्कों में सैकड़ों पानी के परिंडे लगाए जा चुके हैं। सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल की ओर से पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए शहर के पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर पानी के परिंडे बांधने का अभियान चलाया गया है।
