
जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुई राजस्थान सीनियर और यूथ ऐथ्लैटिक्स चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों की ओर से स्वागत किया गया।
जिला ऐथ्लैटिक्स संघ सचिव संजय बिश्नोई ने बताया कि 3000 मीटर स्टीपलचेज में रावतसर के चक 34 आरडीडब्ल्यू के राजेश पुत्र ओमप्रकाश ने स्वर्ण पदक, 20 किलोमीटर वॉक चाल में कुलचंद्र के संजय सहारण ने स्वर्ण पदक,10 किलोमीटर दौड़ में सहजीपुरा की पूजा मंडा ने स्वर्ण पदक, 5 किलोमीटर दौड़ में पूजा मंडा ने ब्रॉन्ज मेडल, यूथ अंडर 18 की 100 मीटर बाधा दौड़ में भूमि लड़वानी ने सिल्वर मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
संघ सचिव संजय बिश्नोई,अध्यक्ष सुधीर गोदारा,चीफ कोच सुनील सामरिया आदि ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर बधाई दी।
