एनएसयूआई हनुमानगढ़ की ओर से राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदेश सचिव रोहित जावा के नेतृत्व में टाउन राजकीय महाविद्यालय के आगे मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध किया।

प्रदेश सचिव ने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने का स्वपन सच किया था और निशुल्क अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले थे। मगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी।
इस मौके पर अंकप्रीत सिद्धू , संजीव सिराव, विपुल घोडेला, लवली मुंजाल, यादविंद्र गिल, करण, मोहित परिहार, राकेश प्रजापत, आशीष सहारण, अमन वडवानी, मुजाफिर, विकास शर्मा, शेखर आदि मौजूद थे।
