
हनुमानगढ़। रा.बा.उ.वि. जंक्शन में छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने हीट वेव पाती लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से अपने अभिभावकों, समाज के अन्य लोगों को भीषण गर्मी में कम से कम बाहर निकले और लू से बचाव के उपायों का संदेश दिया। संदेश में बताया कि यदि बाहर जाना आवश्यक है तो मुंह को ढक कर, सर पर कपड़ा रखकर या छाता लेकर ही बाहर निकले। लू से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ जैसे की जूस, नींबू पानी, ओआरएस का घोल आदि का सेवन करें। जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके।
यह प्रतियोगिता पूरे हनुमानगढ़ जिले में आज एक साथ 9:00 बजे शुरू की गई। कलेक्टर ने गर्मी से बचने के लिए यह संदेश छात्र छात्राओं से प्रतियोगिता के माध्यम से देने के लिए नवाचार किया है। इस मौके पर प्रतियोगिता निरीक्षण प्रभारी आंचल फुटेला, उपप्राचार्य सिमरजीत कौर, अभिलाषा गोगिया, नेहा, ओमप्रकाश नांदेवाल, विनोद कुमार मौजूद थे।
