
हनुमानगढ़। नेशनल बैंडी फेडरेशन कप-2024 का 6वां राष्ट्रीय अधिवेशन का तीन दिवसीय आवासीय कैंप सर्वोदय चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित हुआ। कैंप 9 मई तक चलेगा। इसमें राजस्थान के प्रत्येक जिले के बैंडी गेम के खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पंजीयन करा दिया है। समस्त खिलाड़ियों की टीम गोवा में चल रहे राष्ट्रीय बैंडी गेम में राजस्थान की ओर से खेल में भाग लेगी। टीम 9 मई को टुनामेंट में भाग लेने के लिए गोवा रवाना होगी।
