
हनुमानगढ़। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रतियोगिता टिब्बी स्कूल में हुई, जिसमें जिले के 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल को देखने को आस पास के विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थी, अभिभावक, आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मॉडल प्रतियोगिता में उपस्थित मॉडल के 10 प्रतिशत कुल आठ मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। प्रतियोगिता में इन आई एफ और स्टेट के जूरी मेंबर्स निर्णायक की भूमिका में रहे। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए कुल आठ मॉडल चयनित किए गए। विजेता शिवानी, पल्लवी, सूर्य, मनीषा, प्रमोद मोनिका, एकता कुमारी, मोनू रहे।
