
हनुमानगढ़। टाउन की फाटक गोशाला में बुधवार को अमावस्या पर हवन किया गया। इस दौरान गौ पूजन व आरती की गई। गोशाला अध्यक्ष मूरली अग्रवाल ने बताया गोसेवकों ने गोशाला की सफाई की। इसके बाद पंडित राधेश्याम ने पूजा करवाई।
इस मौके पर आनंद सरावगी, मंगत राय, मूरलीधर, पवन खदरिया, सत्यनारायण, महावीर प्रसाद, संजय, पवन, मीरा, राधेश्याम, राजन, पुष्पा, सरोज, सुनयना, सुमन पारीक, मीरा पारीक, सपना, जोगिंद्र , जयभोले, उर्मिला आदि मौजूद थे।
