
हनुमानगढ़। श्रीकल्याण कमल आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन सोमवार को कथावाचक भानु देव शास्त्री ने श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। कथा की शुरुआत मुख्य यजमान कविता शर्मा व नीपेन शर्मा ने करवाई। कथा वाचक ने कहा कि कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा।
सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। इस मौके पर बिंदु शर्मा, ललिता भाटिया, तनुजा चतुर्वेदी, राकेश महर्षि, भूमि शर्मा, चंद्रा देवी, पुष्पा देवी, रमेश रहेजा, सरस्वती देवी, सरिता शर्मा, कांता देवी, अंजू शर्मा, राखी बहल मौजूद थे।
