
हनुमानगढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल टॉपर रहा। कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा गरिमा पुत्री राजेंद्र कुमार ने 98.40% अंक हासिल कर जिले में टॉपर रही है। वहीं कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं कॉमर्स में अधिकतम अंक मनविंद्र पुत्री बलविंद्र ने 92.8% अंक हासिल किए।
जबकि कक्षा 10वीं में अधिकतम अंक विपनदीप पुत्र अमरीक सिंह ने 93.8 प्रततित अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में विपनदीप, कार्तिक गोयल, मुस्कान, रौनक, हरषमन सिंह, अंश, वर्तिका, मन्नत, तिृष्णा ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं आर्यन सेतिया और अतुल ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12 कॉमर्स में मनविंद्र कौर, दीशिका अरोड़ा ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। जबकि अरमान सिंह, सचमन कौर, कोणार्क अग्रवाल, निखिल बेनीवाल ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 आर्टस में गरिमा, अंकिता, कविना, सुखप्रीत कौर ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। जबकि राजदीप कौर, कार्तिक, टिवंकल मित्तल, दिग्विजय सिंह राठौड, स्नेहा, हसनप्रीत कौर ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए। प्रीसिंपल कविता मील, रीटा सैनी, सुखजिंद्र सिंह बराड़ ने बच्चों को मिठाई खिलाकर व पगड़ी तथा माला पहनाकर स्वागत किया।
हनुमानगढ़| सीबीएसई का कक्षा 10 का परिणाम घोषित हुआ। इसमें लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल का परिणाम 100% रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 की पूर्वी गोदारा ने 95.4%, अरिहंत, वैभव, वंशिका 95.2%, दैविक, जसलीन 94.6%, अंगद 94.4%, तान्या 94%, मनीषा 93.8%, भुवनेश 93.6%, शौर्य 93.2%, मित्ताशा 93, भावांश 92.8%, आरवी 92.6%, शिवांशी 92.2%, आर्यन 91.6%, रुद्रांश 91.4%, दिव्यांशी 91.2%, हर्षिका 91.2%, वंश 91.2% ,आयुष 91%, अन्यया 91%, गुरलीन 90.4%, विजेंद्र 90.2% हर्षवर्धन 90% अंक प्राप्त कर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर मैनेजर फादर शान जोसेफ व प्रधानाचार्य फादर शिबीन आगस्टिन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
हनुमानगढ़| उष्मिता, 96.6, गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल हनुमानगढ़ नियमित रूप से टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। रात को टाइम से सोना और सुबह जागने का अलार्म लगाया। मुश्किल टॉपिक्स को सबसे पहले हल किया। पिता रमेश कुमार नंदा और रितु नंदा ने बताया कि उष्मिता का सपना आइएएस बनकर जनता की सेवा करना है। उष्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
