
हनुमानगढ़। लोक परिवहन बस के कंडक्टर ने बस की सीट पर मिले बैग को मालिक का लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। यह बस रावतसर से सुबह साढ़े 9 बजे चलकर 10 बजकर 20 मिनट पर टाउन के बस स्टैंड पहुंची। जहां ओमप्रकाश बाथरूम करने उतरा। इतने में बस रवाना हो गई। बस में बैठी एक अन्य सवारी ने सीट पर बैग पड़े होने की सूचना कंडक्टर को दी। इसके मालिक ऑटो लेकर जंक्शन बस के पीछे आया। कंडक्टर गुरदेव सिंह संतपुरिया व ड्राईवर मंगासिंह ने मालिक से निशानी पूछकर बैग लौटा दिया। बैग में एक लाख रुपए नकद व कुछ कागजात थे।
