
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन श्रीगंगानगर की महिला इकाई की ओर से श्री आत्म वल्लभ जैन शिक्षा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज कैंपस में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। महिला इकाई अध्यक्ष शैलजा चितलांगिया ने बताया कि जलवायु में परिवर्तन को देखते हुए हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं तभी हम ग्लोबल वार्मिंग से मुकाबला कर सकते हैं। कार्यक्रम में मनोरमा बैद, सरोज बिहानी, श्रुति बिहाणी, प्रेरणा चितलांगिया, सविता जैन, अपूर्वा बिहाणी, नरेश जैन, संजय अरोड़ा मौजूद रहे।
