
श्रीगंगानगर। आरडी सिंह व प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस एंड स्पोर्ट्स आईटीआई जोधपुर सुबीर देवनाथ ने फिटनेस घटक प्रशिक्षण, प्रतिभा की पहचान एवं प्रशिक्षण के तरीके, मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक कौशल प्रशिक्षण आदि से शारीरिक शिक्षकों को लाभान्वित किया। बतौर अतिथि डीईओ गिरजेशकांत शर्मा ने शारीरिक शिक्षक को विद्यालय के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने को कहा। डीईओ ने विभाग के पौधरोपण अभियान को गति देने व नशा मुक्त करने सहित सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। विभिन्न खेलों के नियमों और नवाचारों के संबंध में चर्चा की गई।
सेवानिवृत्त हो चुके और 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पीटीआई को सम्मानित किया : विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा सुरजाराम थे। इस कड़ी में डॉ. गोपेश कुमार ने खेल चिकित्सा पट्टी ट्रेपिंग, आइस पैक, सीत संपीडन कंट्रास्ट स्नान व बर्फ स्नान के बारे में बताया। इस दौरान सत्र 2023 -24 में सेवानिवृत्त हो चुके और 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले शारीरिक शिक्षकों को तथा पिछले सत्र में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व कराने वाले विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन पीटीआई संजीव भारद्वाज एवं विपिन मोदी ने किया। भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर शिक्षा विभाग श्रीगंगानगर की ओर से दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी नोजगे पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इसमें एडीपीसी समसा अरविंद कुमार श्रीगंगानगर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शारीरिक शिक्षकों से जिले में खेलों का वातावरण तैयार कर नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस कड़ी में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा कमल कुमार ने विद्यालय खेल टीमों का गठन कर प्रतियोगिताओं में भाग दिलवाने तथा पिछले सत्र में श्रीगंगानगर द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खेलों का उल्लेख किया। बतौर मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आरडी सिंह ने कहा कि शारीरिक शिक्षक छात्रों को खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन करें ताकि खेल में छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
