सामाजिक न्यायय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के लिए 31 दिसंबर तक सत्यापन कराना होगा। अन्यथा इन योजनाओं के अंर्तगत मिलने वाली पेंशन पर रोक लगा दी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि जिले के कुल 82177 लाभार्थियों में से 45017 पेंशनर्स का सत्यापन बाकी है। जिनमें से ब्लॉक-अनूपगढ़ में 11781, ब्लॉक घड़साना में 13747, ब्लॉक रायसिंहनगर में 10617, ब्लॉक श्रीविजयनगर में 8872 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन बाकी है।
