
हनुमानगढ़। कार्यालय समादेष्टा, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से गृह रक्षा विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति वर्ष इस वर्ष भी गृह रक्षा स्थापना दिवस हनुमानगढ़ कार्यालय में मनाया जाएगा। साह्रश्वताहिक कार्यक्रमों का आगाज 1 दिसम्बर को जन चेतना रैली के साथ होगा। 6 दिसम्बर को समापन समारोह होगा। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले चयनित गृह रक्षा विभाग के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
