
हनुमानगढ़। सिविल लाइन वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को नामांकन दाखिल के साथ हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मोहन मुंजाल एवं रमेश दरगन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर दो एवं अन्य शेष पांच पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। अध्यक्ष पद पर मोहनलाल इंदलिया एवं पाल सिंह का, उपाध्यक्ष पर भीमसेन शर्मा, सचिव पद पर प्रेम सिंह राघव, सह सचिव पद पर राजेश कुमार असीजा, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार बिश्नोई, संगठन मंत्री पद पर महेंद्र पाल का नामांकन दाखिल हुआ। शाम 6.00 बजे तक नाम वापसी का समय था जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पाल सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया जिस कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष मोहनलाल इंदलिया सहित पूरी कार्यकारिणी का माला पहनाकर अभिनंदन किया। नव नियुक्त अध्यक्ष मोहनलाल इंदलिया ने कहा कि सभी सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उसका सदैव आभारी रहूंगा और सदैव सिविल लाइन सोसयटी के सदस्यों के हित में कार्य करूंगा।

