
हनुमानगढ़। जंक्शन के भट्टा कॉलोनी में गुरु पर्व के उपलक्ष में प्राचीन शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। गुरु पर्व के दिन प्रात: मुख्य यजमान शिक्षाविद भगवान दास गुप्ता सहित समस्त वार्ड के लोगों ने संयुक्त रूप से हवन यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शाम को महा आरती के मुख्य यजमान प्राइवेट कॉलेज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर महाआरती की। पंडित टीकाराम ने बताया कि उक्त मंदिर की महिमा न्यारी है। यह मंदिर 50 वर्ष से अधिक पुराना है, यहां भगवान महादेव स्वयं प्रकट हुए थे जिनकी आज तक निरंतर पूजा अर्चना जारी है। इस मोके पर विक्रम सिंह, चतर्भुज तंवर, शेर पाल सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।
