
स्थानीय सद्भावना नगर में पावन धाम मंदिर मार्ग पर एक कबाड़ स्टोर के बाहर रखे कबाड़ के ही सामान में आज सुबह भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल केंद्र से दमकल कर्मी दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटा लगा। दमकल केंद्र के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे सूचना मिलने पर एक फायर टेंडर के साथ हरवीनसिंह, बंटीसिंह मुकेश कुमार और मोनिका दमकल कर्मियों को भेजा गया। आग विकराल होने का पता चलने पर एक और फायर टेंडर रवाना किया गया। जिसे लेकर छिंद्रपालसिंह,योगेंद्रसिंह और अमित शर्मा दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर आज पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग डेढ़ घंटा लग गया। दमकल केंद्र के मुताबिक पवन धाम मंदिर मार्ग पर मुंजराल कबाड़ स्टोर के कबाड़ के समान में आग लगी थी। कबाड़ स्टोर संचालक शिवम ने बताया कि उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों के बड़े-बड़े साइज के कुछ बंडल(पेटियां) पास में ही खाली प्लॉट में रखे हुए थे। इन्हीं बंडलों में आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चला लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। कबाड़ स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन कैमरों का रुख सामने रोड की तरफ है। बगल में खाली भूखंड की तरफ कैमरे नहीं हैं जिस वजह से पता नहीं चल पाया कि आज कैसे लगी। आग से प्लास्टिक बोतलों के बंडल जल गए। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी
