

हनुमानगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिणी संस्थान श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर संजोग शुगर पावर ह्रश्वलांट (संगरिया) में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित किया गया , जिसमे पोलटेक्नीक,डिप्लोमा बी.टेक, कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। प्लांट में इस्तेमाल होने वाले बायलर,जनरेटर, टरबाइन, वाटर न्यूट्रैलिटी पर विस्तार से प्लांट के इंजीनियर कुलदीप कुमार द्वारा बताया गया, प्लांट एक बायोमास तकनीक को अपनाता है जिसमे एग्रीकल्चर वेस्टेज पराली को जला कर भाप से बिजली को बनाया जाता है जो हनुमागढ़ ग्रामीण आँचल में एक अध्भुत कदम है जो आज के जवलंत मुद्दा स्वच्छ ऊर्जा मिशन को भी पूरा करता है। डॉ. कुलवंत सिंह (विभागाध्यक्ष) ने कहा की विभाग इस तरह की गतिविधियों को नवाचार के रूप में लगातार प्रयासरत है जो विद्यार्थियों के लिए एक भविष्य की नींव है। मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा ने कहा कि यूनिवर्सिटी इस तरह के विजिट से विधार्थियो के रोजगार की दिशा की ओर लगातार प्रयासरत है जो भविष्य के लिए अच्छे करियर का एक सुनहरा अवसर है। रजिस्ट्रार प्रोफेसर आशुतोष दीक्षित ने कहा स्टूडेंट्स इंडस्ट्रियल टूर इंडस्ट्री में उपयोग की जाने वाली आजकल की नई तकनीकों को अध्यनरत विषयो को प्रेक्टीकली सिखने में मदद करता है। विजिट को सफलता पूर्वक समपन्न करवाने में विक्रम मंगवाना, सुमित कुमार, नवजोत सिंह, नितिन मीणा, सर्वजीत कौर, अमनदीप कौर, मनप्रीत कौर, सूरज सिंह का विशेष सहयोग रहा।
