सॉफ्ट टॉयज मेकर एण्ड सेलर प्रशिक्षण संम्पन

हनुमानगढ़ । ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे सॉफ्ट टॉयज मेकर एण्ड सेलर प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन हुआ। इस मौके पर आयोजित समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक बिधु शंकर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक बिधु शंकर ने कहा कि सॉफ्ट टॉयज मेकर एण्ड सेलर प्रशिक्षण महिलाओं को स्ववलम्भी बनाने का अच्छा मार्ग है। महिलाएं घर बैठकर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण इस व्यवसाय के जरिए कर सकती हैं। मुख्य अतिथि ने सॉफ्ट टॉयज बैच की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। निदेशक बिधु शंकर ने कहा कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩा और आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी से प्रशिक्षित हजारों प्रतिभागी बैंक से ऋण लेकर अपना निजी व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार को संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। डीएसटी रितु पाल की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मूल्यांकन जयपुर से आए डोमेन एस्सेसर रीना शर्मा व भंवर लाल स्वामी की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्थान में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वूमेंस टेलर्स, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य प्रशिक्षण आरम्भ किए जाएंगे। इच्छुक युवक-युवती अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस मौके पर संस्थान अनुदेशक मुकेश कुमार, अनिल राठौड़, कार्यालय सहायक गणेश राम, रितिक अरोड़ा, सूरज, विकास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
