
हनुमानगढ़ । बुधवार को मानस नशा मुक्ति अभियान एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा जिला कलक्टर कानाराम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशानुसार जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई हनुमानगढ़ द्वारा सीएचसी टिब्बी में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नोडल अधिकारी डॉ ओपी सोलंकी (वरिष्ठ मानसिक रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ) सीएचसी इचार्ज डॉ. मांगीलाल छींपा, एनसीडी काउन्सलर पवन, वार्ड अस्सिस्टेंट मीनाक्षी उपस्थित रहे। डॉ ओपी सोलंकी (मानसिक रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ) ने कैंप के दौरान आने वाले सभी मरीज़ो को बुधवार को लगने वाले मानसिक स्वास्थ्य कैंप के बारे में अवगत कराया एवं मानसिक रोगों की जानकारी दी कैंप में विभिन प्रकार के नशा व मानसिक रोगों से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कैंप मे 22 नशे के रोगियों का उपचार किया गया जिसमें से 7 रोगियों ने नशा छोडऩे की इच्छा जताई, जिनकी काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक दवा दे कर मोटिवेट किया गया। कैंप के दौरान रेगुलर फॉलोअप से दवा ले रहे 2 मरीज ने पूर्ण रूप से नशा छोड़ दिया, शिविर में आए 49 मरीजों का उपचार किया एवं मरीजों को दवा वितरण किया।
