
हनुमानगढ़। अरोड़वंश सभा टाउन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोहपूर्वक अरोड़वंश धर्मशाला में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा अरुट जी महाराज की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह राजेंद्र मदान, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. बीके चावला, राजेंद्र मुंजाल, द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना,उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, सचिव सतीश कुमार छाबड़ा, सह सचिव सुभाष जुनेजा, कोषाध्यक्ष कृष्ण मदान, प्रचार मंत्री सुरेंद्र काठपाल, अपनाकर वृद्ध आश्रम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मिड्ढा, उपाध्यक्ष केवल कृष्ण ग्रोवर, सचिव कपिल कालड़ा, सहसचिव राकेश नागपाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बवेजा, प्रचार मंत्री टेक चंद चूघ, युवा अरोड़वंश संघ अध्यक्ष विकास डोडा (विक्की), उपाध्यक्ष दीपक धूडिय़ा, सचिव भूपेंद्र चूघ , सह सचिव राजीव छोडद्ब, कोषाध्यक्ष टिंकू सेतिया, प्रचार मंत्री विपुल बुलंदी, संगठन मंत्री नंदीप कथूरिया, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष कश्मीरी लाल छाबड़ा उपाध्यक्ष श्यामलाल मंगवाना सचिव विनोद छाबड़ा, सहसचिव राजकुमार सुखीजा, कोषाध्यक्ष पुरूसोतम आहूजा (मंगु), प्रचार मंत्री शुभम नरूला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, एवं समाज हित में कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल धींगडा ने की वर्तमान अध्यक्ष द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रेम सेतिया, इंद्रजीत चराया, सतीश कटारिया, रमेश छाबड़ा, अनिल धूडिय़ा, मुरारी लाल सेतिया, ओम प्रकाश डोडा, पीलीबंगा अध्यक्ष रमल मेरजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर बीके चावला जी ने सर्वसम्मति से चुनाव करवाए जाने पर अरोड़वंश समाज हनुमानगढ़ टाउन का आभार प्रकट किया, और नवनियुक्त अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना को धन्यवाद दिया कि उन्होंने समाज के बुजुर्गों, युवाओं को मिलाकर एक सर्वोतम कार्यकारिणी का चुनाव किया भामाशाह एवं मुख्य अतिथि राजेंद्र मदान द्वारा हनुमानगढ़ टाउन समाज को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा तन मन और धन से समाज के साथ हैं और जहां भी उन्हें जरूरत हो सदैव समाज के लिए उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भुवनेश ग्रोवर ने समाज में एक जुट और एकात्मक भावना विकसित करने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पूर्व अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष व समाज के बुजुर्ग नागरिकों, समाजसेवकों एवं बाहर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिमनलाल सेतिया, रमेश छाबड़ा, डाक्टर अमर सेतिया, सुमित सुखीजा, अनिल गहखड, सुभाष, प्यारेलाल कठपाल विशु वाट्स, मनीष बर्बर , संजीव आहूजा, सोनू सिडाना, श्रीकृष्ण मुंजाल इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन नरेंद्र सिंह मिढ्ढा द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर नवनियुक्त अध्यक्ष रामलुभाया टिन्ना व सभा के सचिव सतीश कुमार छाबड़ा ने सर्वसमाज को आश्वासन दिया कि हम सब को दी गई जिमेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और समाज के गौरव और सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी अरोड़वंश समाज का धन्यवाद प्रेषित किया।
