
हनुमानगढ़| स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति की बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष गणेश सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन कर गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गणेश सोलंकी ने वर्ष 2024-25 के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति द्वारा आयोजित नाट्य प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसके बाद गणेश सोलंकी ने गौरव शर्मा का नाम नए अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए गौरव शर्मा को समिति का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि वे समिति की परंपराओं को जीवत रखेंगे। समिति की संरक्षक नगीना बाई ने कहा कि रंगमंच केवल मंचीय कला नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। बैठक के दौरान समिति की संरक्षक नगीना बाई को नियुक्त किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित सैन, उपकोषाध्यक्ष प्रभु सिंह, सचिव मानव तिवारी, डायरेक्टर लिखमी बड़गुजर, मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक, सीनरी डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता, सह सीनरी डायरेक्टर पवनदीप सिंह, विधि सलाहकार विकास बड़गुजर, सह विधि सलाहकार रितिक शर्मा, मंच संयोजक दिलीप शेखावत और सदस्यों में अमित तिवारी, गणेश सोलंकी, प्रवीण खन्ना, विजय कौशिक, मुकेश शर्मा को शामिल किया गया।
