
हनुमानगढ़। वार्ड नंबर 3 नई खुंजा में रविवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत पूर्व पार्षद सुरता देवी बड़सीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सावन तीज के पारंपरिक लोकगीतों तथा मंगलगानों के माध्यम से पर्व की गरिमा को जीवंत किया।
हरियाली तीज मुख्यतः शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर इसी दिन भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसी वजह से यह पर्व सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है और वे शिव-पार्वती के मिलन की स्मृति में इस दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इसी परंपरा का पालन करते हुए श्रद्धा और भक्ति से पर्व को मनाया।
समूह नई खुंजा की महिलाओं ने एकत्र होकर पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। गीत-संगीत और सामूहिक झूला झूलने की परंपरा के साथ इस उत्सव ने सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
इस मौके पर खुशबू शर्मा, सरोज वर्मा, विमला देवी, पार्वती, अहिल्या देवी, भागवती देवी, कमला देवी, सुलोचना देवी, पूनम वर्मा, निशा बड़सीवाल, पिंकी, कृष्णा देवी, सरोज सोनी, पूजा, वीना, पूजा वर्मा, अंकिता देवरथ, लक्ष्मी देवी, अंग्रेज़ कौर, नीतू वर्मा, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, संदीप कौर, बलजिंदर कौर, मनदीप कोराडी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी को साझा किया।
