
हनुमानगढ़ श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति जंक्शन के तत्वावधान में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ महोत्सव की शुरूआत हो गई। कलश यात्रा को विधायक गणेश राज बंसल, पूर्व सभापति सुमित रणवां, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, सौरभ शर्मा, राकेश जोशी, राजेश मिड्ढा, मनोज बड़सीवाल, एडवोकेट भगवान दास रोहिल्ला, राजेश मदान, एडवोकेट गणेश गिल्होत्रा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, महिपाल गोस्वामी, बलदेव दास, रिंकू मिश्रा, सत्य सिंह, अनिल गुप्ता, सरपंच रतन धवल, राम सुरेमन व दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नई खुंजा छठ घाट पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलशों का विसर्जन किया गया। विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि छठ महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। आयोजन समिति सदस्य विजय सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव 25 से 28 अक्टूबर तक नई खुंजा छठ घाट पर आयोजित होगा। शनिवार को नहाय-खाय से पर्व की शुरूआत होगी।
रविवार अक्टूबर को खरना (छोटकी छठ) होगी। 27 अक्टूबर को सांयकालीन अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ महोत्सव का समापन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें गायक कलाकार नेहा साक्षी, राकेश विश्वकर्मा, जयहिंद चौहान, अंजलि गौरव अपनी प्रस्तुति देंगे। कलश यात्रा में बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट विजय सिंह चौहान, एडवोकेट विजय गोंद, मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, राम सुरेमन, सूरज, पिंकू, पवन, राहुल भगत, नजीर खान, भारत सोनी, अतुल सोनी, रणजीत, शत्रुघ्न, विजय सिंह, मिर्तुंजय, पीयूष, चंदन, दिलीप मंडल, दीपक सोनी, संतोष, मोहन रोशन, राजू, राजेंद्र यादव, संदीप कुमार, अक्षय सोनी, मदन गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभाली। हनुमानगढ़. टाउन स्थित श्री मिथिला सेवा समिति की ओर से छठ पूजा पर्व के तहत शुक्रवार को प्रचार रथ रवाना किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिंदल, श्री अरोड़वंश सभा हनुमानगढ़ टाउन के अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा, एसआई रामकेश, सेवानिवृत एक्सईएन राजेंद्र स्वामी रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। समिति अध्यक्ष बलदेव दास ने बताया कि छठ पर्व की तैयारियां जारी है।
समिति के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को सायंकालीन अर्घ्य तथा 28 अक्टूबर को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। 27 अक्टूबर की शाम को कोहला नहर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान बिहार व अन्य स्थानों से आए कलाकार सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत करेंगे तथा रात्रि में जागरण का आयोजन भी होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक गौतम, सचिव प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष दिलखुश मंडल, सहसचिव श्याम दास, सह कोषाध्यक्ष संदीप महंतो, प्रवक्ता शिवचंद यादव, सदस्य कमलेश यादव, बहरू ठाकुर, सोनू यादव, मोहन ठठई, अमृत विशाल, आदि मौजूद रहे।
