
डीएवी कॉलेज के जिम हॉल में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की 21वीं इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में चैम्पियनशिप प्राप्त की। महिला वर्ग में कॉलेज की निकिता और प्रभजोत कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया, जबकि मुस्कान और ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में पंकज, दिनेश, सन्नी और अभिषेक ने गोल्ड मेडल तथा पीयूष ने रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक हरिराम कूकणा, प्रतियोगिता आयोजन समिति अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू पूनिया, आयोजन सचिव डॉ. सीताराम ताखर, विशिष्ट अतिथि एडीईओ अशोक वधवा, प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह बराड़ ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। स्ट्रांग वुमेन का खिताब गगनदीप कौर और स्ट्रांग मेन का खिताब दिनेश कुमार को प्रदान किया गया।
