
राजस्थान में 180 राजस्थान पुलिस सर्विस (RPS) के अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा की ओर से शनिवार देर रात ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। श्रीगंगानगर जिले में कई आरपीएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है तो वहीं कई पुलिस अफसरों की जगह खाली रखी गई है। इसके अलावा जिले में नियुक्ति करवाने की चाह रखने वाले कई पुलिस अफसरों को निराशा भी हाथ लगी है।
एसी-एसटी सेल और महिला अनुसंधान परामर्श केंद्र को खाली रखा जिला मुख्यालय पर यातायात डीएसपी रमेश माचरा को हनुमानगढ़ के संगरिया में डीएसपी लगाया है। वहीं, हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से डीएसपी एससी-एसटी सेल पद पर कार्यरत रणवीर साईं को डीएसपी यातायात, श्रीगंगानगर के पद पर लगाया गया है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर एसी-एसटी सेल और महिला अनुसंधान परामर्श केंद्र को खाली रखा गया है।
कुलदीप वालिया का चूरू ट्रांसफर इसी प्रकार साइबर क्राइम डीएसपी कुलदीप वालिया का तबादला चूरू के सरदारशहर सर्किल सीओ में किया है। वहीं, ग्रामीण डीएसपी राहुल यादव को जीआरपी बीकानेर में नियुक्त किया हैं। उधर, श्रीकरणपुर सर्किल डीएसपी संजीव चौहान को हटाकर बीकानेर लगाया है। साथ ही सीओ सिटी श्रीगंगानगर के पद की चाह रखने वाले DSP विष्णु खत्री को श्रीकरणपुर लगाया गया है।
इसके अलावा एसीबी चौकी में डीएसपी के पद पर लगे भूपेंद्र सोनी और वेद प्रकाश लखोटिया जिले में डीएसपी लगने की चाह रख रहे थे, लेकिन दोनों ही अफसरों को जिले से बाहर रखा गया है। वहीं, रायसिंहनगर, साइबर सेल और सीओ ग्रामीण के पद पर लगाए गए डीवाईएसपी पहली बार जिले में नियुक्त हुए हैं। रायसिंहनगर सीओ अन्नू बिश्नोई को खंडेला (सीकर) में सीओ लगाया गया है।
