
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ टाउन के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों के समापन समारोह आयोजित हुए। ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंजाबी मोहल्ला के समापन समारोह में संघ उपप्रधान रमेश गुंबर, प्रधानाचार्या प्रवीण नागपाल, यूनिट लीडर प्रियंका स्वामी, यूनिट लीडर अर्चना अरोड़ा एवम् स्काउट मास्टर हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। राउमावि किशनपुरा दिखनादा में शिविर समापन के अवसर पर शिविर संचालक कृष्णलाल, ट्रेनिंग काउंसलर अमीलाल, ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक, ट्रेनिंग काउंसलर देवचन्द, ट्रेनिंग काउंसलर धनराज उपस्थित रहे। चौधरी सुरजाराम जाखड़ रा उ मा वि श्रीनगर में शिविर समापन के अवसर पर सर्कल ऑर्गनाइजर भारत भूषण, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर निर्मला कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मुंशीराम, सहायक जिला कमिश्नर दीपक बारोटिया, ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक, ट्रेनिंग काउंसलर योगमाया राठौड़, संयुक्त सचिव ऊषा बब्बर,रोवर स्काउट लीडर सोहन गोदारा, स्काउट मास्टर प्रदीप शर्मा, स्काउट मास्टर राजेन्द्र भारी एवं स्काउट मास्टर दिनेश कुमार मौजूद रहे।
