
अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने श्रीगंगानगर जिले के तीन युवा नेताओं को प्रभारी बनाया है। ये नेता गांव-गांव प्रचार की कमान संभालेंगे।
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिलाध्यक्ष रामदेव ढाका, निवर्तमान पार्षद हेमंत रासरानियां और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवाब खान को ग्राम पंचायत प्रभारी बनाया गया है।
ये प्रभारी कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के लिए जन सम्पर्क अभियान चला रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान में भाया भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने यह नियुक्तियां दी हैं।
रामदेव ढाका को मिर्जापुर ग्राम पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हेमंत रासरानियां को बमूलिया कलां ग्राम पंचायत व नवाब खान को काचरी ग्राम पंचायत के प्रभारी बनाया गया है।
नवनियुक्त प्रभारियों ने चुनावी मैदान संभाल लिया है। गांव-गांव जाकर वे मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। घर-घर दस्तक, चौपाल सभाएं और जनसंपर्क यात्राएं चल रही हैं।
