
राजस्थान कानूनगो संघ की जिला इकाई की वार्षिक आम सभा रविवार को पटवार विश्रांति गृह में हुई। इसमें जिलेभर से कानूनगो संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम सिंह शेखावत ने की।
इस दौरान पिछले कार्यकाल की गतिविधियों, संगठन के विस्तार, सदस्यों की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कानूनगो प्रशासनिक ढांचे की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और राजस्व कार्यों के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान हेतु संघ लगातार प्रयासरत रहेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राम सिंह शेखावत को सभाध्यक्ष, चंद्रभान ज्याणी को अध्यक्ष, हनुमान मंडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरसेम सिंह को उपाध्यक्ष, बलवंत मोठसरा को मंत्री, कमलेश को संगठन मंत्री, सुरेश स्वामी को कोषाध्यक्ष, अमीचंद मारवाल, रामकुमार स्वामी, बलदेव रणवां, राजविंद्र सिंह, राजेश शर्मा, विरेंद्र पारीक को सलाहकार मंत्री बनाया गया। चंद्रभान ज्याणी लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।
