
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के रविवार को हनुमानगढ़ आगमन पर अग्रवाल समाज समिति जंक्शन के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हनुमानगढ़ से स्नेहपूर्ण जुड़ाव रहा है।
उन्होंने हनुमानगढ़ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री का ध्यानाकर्षण करते हुए सुझाव दिए। वहीं, विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान प्यारेलाल बंसल, अमृतलाल गोयल, डॉ. संतोष अग्रवाल, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम, हेमंत गोयल, वीरेंद्र गोयल, बलविंद्र गोयल भट्ठे वाला, विक्रम सहित समाज के लोग मौजूद थे।
