
यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर रविवार को नेशनल हाइवे 62 पर वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच का शिविर चलाया। इसमें 40 वाहन चालकों की जांच की गई। यातायात थाने के एचएम राधेश्याम ने बताया कि महियांवाली टोल प्लाजा पर ट्रक, बस और चौपहिया माल वाहक वाहनों के चालकों की जांच की गई।
इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। इनमें 18 चालकों की दूर और नजदीक की नजर कमजोर पाई गई। इनको तुरंत अपनी नजर के अनुसार चश्मा बनवाकर पहनने को नंबर बताया गया। इस दौरान महियांवाली पीएचसी के प्रभारी तथा जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहीं।
जिला परिवहन अधिकारी देवानंद तथा इंस्पेक्टर सविंद्र गिल ने वाहन चालकों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने शराब का सेवन करके वाहन चलाने की जांच की। इसमें कोई भी चालक नशा सेवन करके वाहन चलाते नहीं पाया गया। इस दौरान यातायात थाने से हेड कांस्टेबल अनिलकुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी तथा इनका पालन करने की शपथ दिलवाई। टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जांच करती टीम।
