
नोहर। स्थानीय बिहाणी स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले जारी हैं। रविवार को विभिन्न टीमों के बीच रोचक मुकाबले खेले गये। क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति लोगों में कितना जुनून हैं यह इस बात से जाहिर होता हैं कि इस कडकड़ाती ठंड में भी भारी संया में लोगों की भीड़ स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पहुंच रही हैं। रविवार को भारी संया में लोगों दर्शक दीर्घा में बैठकर फुटबॉल मैचों को आनंद उठाया। रविवार को प्रतियोगिता का पहला मैच डेरा सच्चा सौदा सिरसा व सोनाम फुटबॉल लब पंजाब के मध्य खेला गया। रोमांच व संघर्ष से भरे इस मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूट आऊट से हुआ। मैच के पहले हाफ में सिरसा की टीम ने गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली। मगर दूसरे हाफ में सोनाम की टीम ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच के अंत तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 1-1 बराबरी का रहा। अंत में मैच का फैसला पेनल्टी शूट आऊट से हुआ। पेनल्टी शूट आऊट में सिरसा की टीम 5-4 से विजयी रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच हिन्दूस्तान जिंक एकेडमी उदयपुर व जेस फुटबॉल लब माहिलपुर पंजाब के बीच हुआ। जिसमें जेस फुटबॉल लब माहिलपुर की टीम 2-0 से विजयी रही। उदयपुर की टीम को गोल करने के कई अवसर मिले। मगर वे इसमें सफल नही हो सके। कमेटी के अध्यक्ष मकसूद जेस व सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार व उप विजेता टीम को 71 हजार रुपये नगद राशि के अलावा ट्रॉफी भेंट कि जाएगी। कमेटी के कोषाध्यक्ष इकबाल आईतान व उपाध्यक्ष साजिद भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की एक दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को होगा। रविवार को हुये मैचो में अतिथि के रूप में अशोक कन्दोई, डॉ. केआर दहिया, मानसिंह सहारण, जमीलूद्दीन पठान, शकील अहमद, राकेश वालिया, पार्षद मुकेश जोशी, बिहारीलाल चौमवाल, डॉ. इमरान, गुलजार अहमद, हरि सिंह छिपा, डॉ. शंकर जांगिड़, डॉ. गोपाल गोदारा, फिरोज आईतान, कबीर ज्याणी, एडवोकेट रोहिताश जांगिड़, पूर्व पार्षद पवन सुथार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन पीटीआई कासम अली ने किया।
