
हनुमानगढ़ के नवनियुक्त जिला कलक्टर कानाराम ने रविवार सुबह 9.30 बजे पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल यादव एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। शुक्रवार रात प्रशासनिक फेरबदल के चलते जिला कलक्टर रु मणि रियार सिहाग का तबादला जयपुर नगर निगम में कर दिया गया तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम का तबादला हनुमानगढ़ जिला कलक्टर के पद पर कर दिया गया। नये जिला कलक्टर कानाराम ने पदभार ग्रहण करने के बाद कल रविवार को ट्रेट ऑडिटोरियम में विकास भारत संकल्प यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सक्रियता से आम लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर विकास भारत संकल्प यात्रा से जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम, जिला परिषद सीईओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
