
श्रीगंगानगर। जोधपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति योगेन्द्र कुमार पुरोहित 6 व 7 अप्रेल को टांटिया विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से आयोजित ‘बौद्धिक सम्पदा अधिकार मुद्दे, चुनौतियां एवं परिप्रेक्ष्य‘ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुय अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र के साथ ही विधि संकाय में नवस्थापित ‘ईपुस्तकालय‘ का उद्घाटन भी किया जाएगा। विधि संकाय के अधिष्ठाता एवं संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एवं सैशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी तथा मुय वक्ता के रूप में आईपीआर अटॉर्नी मुम्बई पूजा जैन शामिल होंगे। संगोष्ठी में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के शोधार्थी, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। सात अप्रेल को दोपहर 12:30 बजे समापन समारोह के मुय अतिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा के स्कूल ऑफ लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. पुनीत पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के सहायक प्रोफेसर डॉ. भारत शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टांटिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम.एम. सक्सेना करेंगे।
