
श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा “स्वागत–2025” फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन विभाग के सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें फ्रेशर्स के लिए रैम्प वाक, गेम्स, क्विज आदि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) रामावतार मीना, कुलसचिव डॉ. श्यामवीर सिंह, प्रशासक संजीव शर्मा, मदन लाल शर्मा, अर्चना खीचड़, गुरसेवक, संजीव, डॉ. सत्यनारायण नाई, पुरषोतम सोलंकी, प्रदीप चौहान, अनमोल शर्मा, सहायक प्रशासक निर्मल कुमार, मनीष कुमार, भावना खीचड़, पूजा झोरड़, ज्योति मिश्रा, दीपिका द्विवेदी, गुरुध्यान, पूजा पारीक, तनुप्रिया, रानी, सुमनप्रीत कौर आदि मौजूद थे।
