
हनुमानगढ़| आबकारी टीम ने मंगलवार को हथकढ़ शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 6500 लीटर लाहण व 12 कच्ची भट्ठियां नष्ट कीं। इसमें एक बाइक जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि गंगागढ़, देबुघाट, अमरपुरा थेड़ी रोही में दबिश दी गई। इसमें जिले में अवैध शराब की कशीदगी व बिक्री की रोकथाम के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में उपायुक्त जोन पोमाराम, प्रहराधिकारी अमर सिंह, प्रहराधिकारी नोहर कमल सिंह व जमादार हुसैन खान शामिल रहे।
