
हनुमानगढ़/ टिब्बी गांव राठीखेड़ा के चक 5 आरके में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री लगाने के विरोध में 15 माह से धरना दे रहे ग्रामीणों को पुलिस ने मंगलवार अलसुबह बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इस घटनाक्रम के विरोध में संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां के नेतृत्व में 67 महिला-पुरुषों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। वहीं, पूर्व में दर्ज मुकदमे में 6 और अब नाकाबंदी तोड़ने के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
माहौल गर्माने पर कानून व्यवस्था एवं शांति के लिए बीएनएस की धारा 163 (पूर्व में 144) लागू करते हुए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं। मुख्य बाजार सहित मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी से टिब्बी क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं, फैक्ट्री स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती में निर्माण सामग्री पहुंचने से फैक्ट्री निर्माण को लेकर हलचल शुरू हो गई। दिन भर टिब्बी थाना, एसडीएम कार्यालय और चक पांच आरके स्थित प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एएसपी जनेश तंवर के नेतृत्व में 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, एएसपी जनेश तंवर, नोहर एएसपी गीता चौधरी, सीओ रमेश माचरा, सीओ हनुमानगढ़ मीनाक्षी लेघा, संगरिया एसडीएम जय कौशिक, हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल सुथार, टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुथार, रावतसर एसडीएम संजय जिंदल और नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी भी मौके पर मौजूद रहे। एहतियातन चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर से आरएसी व क्विक रिस्पॉन्स टीम के करीब 80 जवान बुलाए गए हैं।
हनुमानगढ़. टिब्बी एसडीएम कार्यालय पर धरना देते ग्रामीण व हिरासत में विधायक, तोड़ा गया तंबू। जयनारायण बेनीवाल, रिटा. उपनिदेशक कृषि, हनुमानगढ़ चक 5 जेआरके में प्रस्तावित एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट लगाने का एमओयू से बड़ा निवेश आने की उम्मीद बंधी थी। एमओयू के अनुसार 450 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ वर्ष पहले प्लांट का निर्माण शुरू होना था, लेकिन प्रदूषण की आशंका के चलते ग्रामीण विरोध में उतर गए। इस कारण काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीण इस प्लांट से जल और वायु प्रदूषण तथा भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदूषण से सांस तथा दूषित जल से कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ेगी, जबकि प्लांट के अधिकारी इन आशंकाओं को बेबुनियाद बता रहे हैं।
वहीं, ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक जय शर्मा का कहना है कि यह प्लांट जीरा लिक्विड डिस्चार्ज पर आधारित होगा। इसमें किसी तरह का दूषित जल नहीं निकलेगा, बल्कि पानी को रीसाइकिल कर पुनः उपयोग किया जाएगा। धुएं को ऊपरी वातावरण में छोड़ने के लिए 180 फुट ऊंची चिमनी बनाई जाएगी। राख का उपयोग ईंट भट्ठों, लैंड फिलिंग, खेतों में उर्वरक और सड़क निर्माण में कर इसका पूरी तरह निस्तारण किया जाएगा। प्लांट में 24 मेगावाट का पॉवर प्लांट भी लगाया जाएगा।
प्लांट में उपयोग के बाद बचने वाली बिजली ग्रिड को सप्लाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताते हुए स्थानीय लोगों, किसानों ने गुरुद्वारों में मुनादी करवाकर एकत्रित होने की अपील की। किसानों का आरोप है कि पिछले 15 माह से धरना शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने मंगलवार सुबह नेताओं को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है। इसे किसान सहन नहीं करेंगे और सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। इससे पहले संगरिया विधायक अिभमन्यु पूनिया सहित संघर्ष समिति से जुड़े अन्य लोगों से एसडीएम के चेंबर में वार्ता की गई जोकि असफल रही। इसके बाद विधायक अभिमन्यु सहित अन्य लोगों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी जिनको पुलिस की दो बसों में बैठाकर संगरिया ले जाया गया फिर शाम 5.15 बजे टिब्बी ले जाकर छोड़ा गया। इससे पहले अलसुबह 4 बजे धरनास्थल पर लगे टीन शैड और टेंट उखाड़ दिए गए।
इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। जल या वायु प्रदूषण को छोड़कर एथेनॉल प्लांट लगने की बात करें तो यह किसानों के लिए फायदेमंद है। प्लांट में चावल तथा मक्का से एथेनॉल बनेगा। इसके लिए चावल व मक्का की आपूर्ति कर किसान बिना परेशानी के अपनी फसल बेच सकेंगे। साथ ही चावल की फसल से बचने वाले अवशेष भूसा और पराली की समस्या भी दूर होगी।
पराली व बनछटियां प्लांट को बेचकर किसान अपने लिए अतिरिक्त आय पाप्त कर सकेंगे। हालांकि, पराली अब भी बेच रहे हैं। प्लांट द्वारा खरीदने से महंगी बिकेगी। इससे किसानों को लाभ होगा। टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुथार का कहना है कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर धारा-163 लागू की गई है। वहीं, अफवाहों से लोग भ्रमित नहीं हो इसलिए इंटरनेट सेवाएं आगामी आदेशों तक बंद करवाई गई हैं। क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि वे शांति बनाएं रखें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
^एसपी हरी शंकर का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में 6 और नाकाबंदी तोड़ने के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया गया है।
-एसपी- स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात है
