
नेतेवाला स्थित जाट जन मंगल न्यास की बैठक जाट श्री भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण (रिटायर्ड आईआरएस) ने की।
बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा जाट श्रीभवन में स्थापित की गई है, िजसका अनावरण 24 नवम्बर को दोपहर 1.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय व पूर्व अध्यक्ष राजस्थान मानवाधिकार आयोग चौधरी जगतसिंह ज्याणी होंगे।
किसान नेता कृष्ण सहारण मदेरां ने बताया कि दीनबंधु सर छोटूराम ने किसानों के लिए जो किया, उसे आज भी किसानों के परिवार याद करते हैं। सर छोटूराम ने हर वर्ग के हित की बात की और लोगों को गलत बात के लिए आवाज उठाना सिखाया। इस अवसर पर मेघराज बिसू, दलीप सिंह गोदारा, ओम भांभू, बीरबल जाखड़, श्योचन्द भांभू, राजेंद्र सहारण, राजपाल रणवां, पूर्णराम श्योराण, पोलाराम ताखर, राजेंद्र तरड़, अमरसिंह सहारण, पृथ्वीराम बुडानिया, अनिल कासनियां व मनीराम भाम्भू आदि उपस्थित थे।
