
जिला रसद विभाग की ओर से शुक्रवार को डिपो होल्डरों के साथ राशन कार्डों के आधार से सीडिंग व केवाईसी की समीक्षा की गई। नई धानमंडी स्थित ट्रेडर्स भवन में डीएसओ कविता ने डिपो होल्डरों से आधार सीडिंग व केवाईसी का काम शीघ्र पूरा करवाने में सहयोग मांगा। साथ ही डिपो होल्डरों को एसआईआर में भी बीएलओ का सहयोग करने के लिए कहा गया, जिससे बीएलओ भी अपना काम समय पर कर सकें।
डीएसओ कविता ने बताया कि डिपो होल्डर अपने एरिया के सभी लोगों के नाम व पते जानते हैं। इसलिए उनसे समझाइश कर बीएलओ का सहयोग करने के लिए कहा गया है। बैठक में प्रवर्तन निरीक्षक धर्मपाल, पूजा, राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्याम शेखावाटी, उपाध्यक्ष कालीचरण अग्रवाल, बंटी कटारिया, देहात अध्यक्ष सोनू सचदेवा, सचिव विनोद कौशिक व गुलशन कुमार आदि डिपो होल्डर भी उपस्थित थे।
