
नेकी की रसोई में शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नेत्र लेंस प्रत्यारोपण निशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन अमरनाथ सिंगला ने किया। इस मौके पर विधायक व नेकी की रसोई ट्रस्ट के संरक्षक गणेशराज बंसल ने कहा कि आंखों के ऑपरेशन और चिकित्सा के नेक कार्य में धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। समाज के अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।
शिविर में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुभाष बंसल, कर्मचंद अरोड़ा, कमलेश लखोटिया, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, सुरेश महिपाल, हंसराज शर्मा, नेकी की रसोई ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग, भवानीशंकर शर्मा, कृष्णलाल गोस्वामी, रमेशचंद्र रहेजा, सूर्यप्रकाश जोशी, डॉ. दारासिंह सिहाग, नवरत्न जैन, शिवभगवान ढूंढाणी, नरेश गर्ग, गिरधारी कालड़ा, दिनेश गुप्ता, पवन कुमार, जसवंत सिंह ने सेवाएं दी। इस दौरान डॉ. रवि त्रेहन ने 75 रोगियों के आंखों की जांच की और 43 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया। नेशनल लैब एवं रिलायबल लैब की ओर से निशुल्क जांच की गई।
