
श्रीगंगानगर शहर में एक गर्ल्स पीजी में रह रही नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट पीजी से बिना बताए कहीं चली गई, जिसका अभी तक कहीं कुछ पता नहीं चला।
17 नवंबर की शाम से लापता
पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की श्रीगंगानगर में स्थित एक गर्ल्स पीजी में रह रही थी, और कॉम्पिटिटिव एक्जाम की तैयारी कर रही थी। लड़की 17 नवंबर की शाम 7 बजे स्टाफ का बिना बताए कहीं चली गई।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरू की तलाश
परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की और दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। इसके बाद लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। फिलहाल, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गुरमेल सिंह कर रहे हैं।
