
हनुमानगढ़| जंक्शन स्थित सरकारी आईटीआई कॉलेज में पेड़ों के पत्तों से होने वाले कचरा और कालेज का कचरा-कागज, प्लास्टिक को जलाया जा रहा है। कचरे से उठने वाले धुएं से आस-पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है, खासकर बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ होती है। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत करवाया। मगर समस्या जस की तस बनी है। लोगों ने सुझाव दिया कि इन पेड़ों के पतों को जलाने की बजाय कार्बनिक खाद बनाने में इस्तेमाल करें या फिर नगरपालिका की सुविधा का इस्तेमाल करें। वर्तमान में हनुमानगढ़ जिले का नाम वैसे ही प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। – पंकज वर्मा, नागरिक, जंक्शन।
