
हनुमानगढ़| जंक्शन बाइपास रोड पर लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने कई महीनों से सीवरेज का गंदा पानी मुसीबत बना हुआ है। इससे पानी से दिनभर बदबू उठती है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। व्यस्त रोड होने के कारण यहां से दिनभर हजारों वाहन गुजरते है। पास स्थित स्कूल, पुलिस लाइन तथा कॉलोनियों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में नगरपरिषद को कई बार अवगत करवाया दिया। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
