
श्रीगंगानगर। साधुवाली छावनी के पास अबोहर रोड पर सिंचाई विभाग का एक खाळा ओवरफ्लो होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। यह जलभराव छावनी के सामने दो स्थानों पर हो चुका है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या तब आती है जब इस खाळे में सिंचाई का पानी छोड़ा जाता है। खाळा ओवरफ्लो होने से सारा पानी हाइवे पर जमा हो रहा है। पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
