
श्रीगंगानगर| बिरला पब्लिक स्कूल गंगानगर में वार्षिक उत्सव ‘तृतीया अभिव्यक्ति’ का अनुपम, सजीव और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की ऊर्जा, रंगमंच का वैभव, पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक रचनात्मकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक अति विशिष्ट सेवा प्राप्त मेजर जनरल एसएस नायर, एवीएसएम, चीफ इंजीनियर बीईटी गुरविंदर सिंह गिल एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गौतम वी. देसाई, एसएम, डिप्टी जीओसी, एचक्यू 16 इन्फेंट्री डिवीजन ने उद्घाटन समारोह का आरंभ प्रदर्शनी से किया। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर तथा मनोविज्ञान विषयों पर प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति, रचनात्मकता और प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा देना था।
