
श्रीगंगानगर। कालिया ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सुपरवाइजर वैशाली अग्रवाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट सुप्रिया बरावड़ ने महिलाओं को मिलने वाले कानूनी सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी। अन्नपूर्णा शर्मा ने महिला सुरक्षा सलाह केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और सहायता सेवाओं के बारे में बताया। अमन पाल कौर व गीतिका चुघ ने ग कालीबाई भील उड़ान योजना की जानकारी दी।
जिला अस्पताल में संचालित ‘सखी सेंटर’ के बारे में नंदनी ने बताया। साथिन कविता मंगलिया ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।
